Greater Noida News : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एचपीसीएल के 808 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य

Apr 29, 2026 - 12:24
Greater Noida News : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एचपीसीएल के 808 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य

Greater Noida News : घर की छत पर सोलर पैनल लगाने से नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के 808 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे आर्थिक लाभ होने के साथ पर्यावरण को भी फायदा हुआ है। मार्च 2026 तक 1162 से अधिक लोग सोलर सिस्टम लगा चुके हैं। यह बदलाव पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने और एनपीसीएल के सहयोग से संभव हुआ है,जो स्वच्छ, किफायती और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है। सेक्टर सिग्मा-1 में रहने वाले श्यामल दत्ता बताते हैं कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत तीन किलोवाट पावर सोलर पैनल लगाने से काफी फायदा हुआ है।

श्रीमती रेखा ने बताया कि पिछले साल अप्रैल से मेरा उत्पादन मेरी खपत से ज्यादा रहा है, और अब मेरा बिजली बिल सिर्फ निश्चित मासिक शुल्क यानी फिक्स्ड चार्ज तक सीमित है। वहीं एनएसजी सोसाइटी में रहने वाले प्रज्ञा शाहिन का कहना है कि जून 2024 में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के बाद अब मुझे बिजली का बिल नहीं देना पड़ता। पहले बिल बहुत ज्यादा आता था। 

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि सोलर पैनल अपनाने से बिजली उपयोग का तरीका बदल रहा है। मार्च 2026 तक 1162 से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लग चुके हैं। इसमें से 800 से ज्यादा उपभोक्ता कम से कम एक बिलिंग चक्र में शून्य ऊर्जा शुल्क का अनुभव कर चुके हैं।