Greater Noida News : फायरमैन ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Greater Noida News : नॉलेज पार्क में स्थित फायर स्टेशन पर कार्यरत एक फायरमैन ने आज सुबह को अपने बैंरक में पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि फायरमैन के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अविवाहित हैं, तथा वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा दे रहा था। इस घटना से फायर पुलिस में शोक की लहर व्याप्त है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 2016 बैच के फायरमैन संदीप कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र 35 वर्ष मूल रूप से जनपद बागपत के रहने वाले थे। वह मौजूदा समय में नॉलेज पार्क फायर स्टेशन में तैनात थे। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार ने आज सुबह को नॉलेज पार्क स्थित फायर स्टेशन के बैरक में पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतार कर शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि फायरमैन अजय कुमार के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अविवाहित थे। वह एक होनहार व्यक्ति थे। अजय कुमार सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में उनकी परीक्षा होनी थी।

