Greater Noida News : पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन- पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार भाई- बहन शामिल हैं।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। उन्होंने बताया कि दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में भाई-बहन हैं। इनके पास ही पुलिस ने 10 किलो गांजा तथा 2,90,000 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सत्य शरण, सुमित, अभिषेक तथा दो महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सीआईएसएफ कैंप के पास से हुई है।

