Noida News : फर्जी दस्तावेज के आधार पर कीमती कारें फाइनेंस करवाकर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
Noida News : फर्जी दस्तावेज के आधार पर लग्जरी कारें फाइनेंस करवाकर बैंकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के तीन लोगों को थाना फेस-दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पांच लग्जरी कारें बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज अमित उर्फ नवनीत, अमित गुप्ता और नवीन नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच लग्जरी कारें बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये लोग फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर धोखाधड़ी करके बैंकों से कारों पर लोन करवाते थे, तथा कारों को ऊंची कीमत पर अन्य लोगों को बेच देते थे। इस गैंग ने इस तरह से फर्जीवाड़ा करके दर्जनों गाड़ियां हड़पने की बात स्वीकार की है।

