Greater Noida News : शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Jan 20, 2026 - 23:24
Greater Noida News : शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा-2 क्षेत्र में शराब पीते समय हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता संध्या निवासी बल्ला की मढ़ैया ने पुलिस को आज दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति क्षेत्रपाल 18 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे अपने साथियों शिव, जितेंद्र, अभिषेक व रोहित के साथ कमरा नंबर 61 व 62 के पास सुनील भाटी के मकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रोहित, जितेंद्र व अभिषेक ने मिलकर क्षेत्रपाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बीती रात को क्षेत्रपाल की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बीटा-2 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीटा- 2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही) है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आज कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।