Noida News : ओयो होटल में रखा था अवैध रूप से लाखों रुपए कीमत का पटाखा, होटल के संचालक सहित चार गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 12 स्थिति एक ओयो होटल में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल के एक अधिकारी को भी गिरफ्तार किया है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 12 स्थित ओयो होटल में कुछ लोग ठहरे हुए हैं, जिनके पास अवैध पटाखा है। ये लोग दीपावली के अवसर पर अवैध रूप से पटाखा बेचने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा तथा मौके से अभिनव निवासी जनपद मैनपुरी, अमन निवासी जनपद मैनपुरी तथा केशव निवासी जनपद दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पांच बोरों में भरे हुए लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। ये लोग दीपावली के अवसर पर अवैध रूप से नोएडा में पटाखा बेचने की तैयारी कर रहे थे। इन्होंने ओयो होटल में कमरा लेकर वहां पर अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया था। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि यहां पर और पटाखे आने थे। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि होटल के अधिकारी अमित को पूरी जानकारी थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।