Noida News : वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह को एक वैगआनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक वैगआनर कार सवार अपनी कार लेकर जा रहा था। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई ,तथा पलट गई। इस घटना में कार में सवार पांच लोगों को चोट आई है। उन्होंने बताया कि घायलों के नाम शादाब, लियाकत अली, नसीम, नासिर और माहिरा है। उन्होंने बताया कि कार को क्रेन की सहायता से साइड में कर दिया गया है। यातायात सामान्य रूप से संचालित है। इस घटना के चलते एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

