Greater Noida News : जिला कारागार में त्रिदिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

Mar 4, 2024 - 11:36
Greater Noida News : जिला कारागार में त्रिदिवसीय श्रीराम कथा संपन्न
जिला कारागार में त्रिदिवसीय श्रीराम कथा संपन्न


Greater Noida News :  लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंद बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।

Greater Noida News : 


जेलर जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि श्रीराम कथा अयोध्या से पधारी महान कथा वाचिका देवी राज राजेश्वरी के मुखारबिंद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कारागार का सम्पूर्ण वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत बना रहा। कार्यक्रम के समापन के उपरांत समस्त बंदियों एवं कारागार अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भंडारा प्रसाद ग्रहण किया गया। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन बंदियों के नैतिक उत्थान एवं आध्यात्मिक कल्याण के लिए कारागार के लिए सार्थक एवं अत्यंत उपयोगी है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर जितेन्द्र प्रताप तिवारी, सुनील दत्त मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, मनोरमा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।