Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर ने पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले 68 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 43.2 किलोग्राम अवैध गांजा, भारी मात्रा में स्मैक की पुड़िया, ई- सिगरेट, 100 पाइप और रोलिंग पेपर आदि बरामद हुआ है। तीन लोग ऑनलाइन गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। इस ऑपरेशन के तहत 700 से अधिक स्थानो, स्कूल और विश्वविद्यालय के आसपास लगभग 100 से अधिक टीमें लगाकर छापेमारी की गई। जिसमें 500 नागरिक पुलिस, पांच प्लाटून पीएसी, 27 टीमें एंट्र रोमियो स्क्वाड, कमांडो की टीमे, एंटी नारकोटिक्स टीमे शामिल थी।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत योगेश उर्फ पिंटू नागर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने मोनू पाल पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने एक अन्य मामले में सोल्जर रहमान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
थाना सेक्टर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अंजलि पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को शमशाद को गिरफ्तार कर इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने सौरव पुत्र गणेश कुमार को गिरफ्तार कर इसके पास एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने राहुल और पिंटू को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने नदीम पुत्र मजीद को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति को 45 पव्वा देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर जलील को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने दीपू पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 780 ग्राम गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने बीती रात को ललित पुत्र दिलीप को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने एक अन्य मामले में राहुल पुत्र प्रताप को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने कृष्ण कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को गोपाल शाह पुत्र श्याम शाह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने प्रदीप पुत्र पोशाकी लाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 49 पुलिस ने रोशन अभिषेक नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सूरज कुमार उर्फ बंटी पुत्र चैन कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को प्रतीक उर्फ दद्दन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना फेस- 1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर सूरज कुमार उर्फ बंटी पुत्र चीनू कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो नाजायज गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 6 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।