Noida News : ठेली लगाने के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या

Oct 26, 2025 - 23:39
Noida News : ठेली लगाने के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को एक युवक ने चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाले राजन शाह पुत्र लाल जी साहब मूल निवासी जनपद छपरा उम्र 27 वर्ष का सुरेश पुत्र स्वर्गीय रमजान मंडल निवासी जनपद मोतीहारी बिहार उम्र 30 वर्ष से ठेला लगाने को लेकर रविवार की रात को विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि सुरेश ने राजन शाह के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस से आरोपी सुरेश को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था स्थापित है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।