Noida News : 2 वर्ष के बच्चे की हत्या में 16 वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार 

Feb 3, 2025 - 12:54
Noida News : 2 वर्ष के बच्चे की हत्या में 16 वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार 
Symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने दो वर्ष के बच्चे की हत्या के मामले में 16 वर्षों से फरार चल रही 25 हजार रुपए  के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला के साथ हुए विवाद के बाद उसने  उसके बेटे की पटककर हत्या कर दी थी। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी। इसके खिलाफ धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर था।
Noida News :
 पुलिस उपयुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर संजय पुत्र रामसेवक मूल निवासी जनपद चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह मामूरा गांव के  श्रमिक कुंज में रहने वाले एक दो वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में वर्ष 2009 से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का नाम घोषित था। डीसीपी ने बताया कि पूर्व में पुलिस ने इसके घर की कुर्की की थी, तथा धारा 174 ए के तहत इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था ,लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार संजय ने पुलिस को बताया है कि उसका मृतक अमित विश्वास की मां से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन किसी बात को लेकर आरोपी और मृतक की मां से उसका विवाद हुआ। उसने आक्रोश में आकर बच्चे की हत्या कर दी, तथा फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।