Noida News : सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उप निरीक्षक की मौत

Feb 3, 2025 - 12:51
Noida News : सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उप निरीक्षक की मौत
Symbolic Image
Noida News : जनपद अमरोहा में हुए एक सड़क हादसे में एक उप निरीक्षक की मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार पुत्र कैलाश चंद्र उम्र 25 वर्ष मूल निवासी जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2023 में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जनपद शाहजहांपुर में थी। वह अपनी स्विफ्ट कार से जनपद अमरोहा में जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया।
Noida News :
 उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा की जाएगी।
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
 थाना फेस -3 क्षेत्र के गढी चौखंडी गोल चक्कर के पास एक अज्ञात का कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। वहीं मामूरा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान गाजियाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई है। 
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र के गढी- चौखंडी गांव के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं दो लोग योगेश पुत्र शेर बहादुर उम्र 28 वर्ष मूल निवासी सिक्किम तथा सुनिता उर्फ शीला विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी अमर कॉलोनी नई दिल्ली को एक अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची थाना फेस- 3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना  फेस -तीन क्षेत्र के ही मामूरा गांव के पास 31 जनवरी को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर रविवार की रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।