Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 55 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में निर्माण के काम करते समय एक बढई के साथ आए 14 वर्षीय बच्चा ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 55 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां पर विनोद नामक कारपेंटर रिंकू (14 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को अपने साथ लेकर आया। सोसाइटी के लोगों ने उसे मना कर दिया, कि यहां पर कम उम्र का बच्चा काम नहीं करेगा। उसने सोसाइटी के लोगों से कहा कि यह उसका भतीजा है। यह काम नहीं करेगा, लेकिन शाम तक उसके साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी बीच रिंकू बालकनी से नीचे झांकने लगा और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो व्यक्ति उसे सोसाइटी में लेकर आया था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।