Jewar News : सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार अनिल बुधवार को दोपहर को कस्बा जेवर से जा रहा था। इसी बीच एक 6 वर्षीय बच्ची सुहाना सड़क पार कर रही थी। वह बाइक की चपेट में आ गई। इस घटना में बाइक सवार को भी चोट आई है। उन्होंने बताया कि बच्ची और बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

