Greater Noida News : महिला ने की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- 2 में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
SHO Police Station Bisrakh Greater Noida : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि श्रीमती सुलेखा 35 वर्ष गौर सिटी- 2 सोसाइटी में रहती थी। उनकी 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने आज दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक 35 वर्षीय व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज सुबह को गौर सिटी -2 के पास से गुजर रहा था, तभी वह अचानक मूर्छित होकर सड़क पर गिर गया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मुकेश यादव ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति को बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

