Greater Noida News : पति से हुए विवाद के बाद महिला दो बच्चों संग फंदे से लटकी, तीनो की मौत

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद अपने 6 वर्षीय बेटी तथा 5 वर्षीय बेटे सहित घर के छत की रेलिंग से फंदा लगाकर लटक गई। आसपास के लोगों ने उन्हा गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर तीनों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के चलते क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
Greater Noida News : पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर को एक निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि श्रीमती आरती पत्नी राजकुमार उम्र 35 वर्ष, उनकी बच्ची उम्र करीब 6 वर्ष तथा उनका बेटा उम्र 5 वर्ष को उनके परिवार के लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब डॉक्टर से बात की तो पता चला कि तीनों की मौत फांसी लगाने से हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर फील्ड यूनिट और पुलिस के अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर घटना की गहनता से जांच की गई तो प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ की आरती ने घरेलू क्लेश के कारण घर के ऊपरी छत पर जाकर अपनी बेटी और बेटे के साथ छत की रेलिंग पर दुपट्टे से लटक कर फांसी लगा लिया।
Greater Noida News : आसपास के लोगों ने जब उन्हें फंदे से लटके हुए देखा तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया की आरती ने अपनी बेटी को एक फंदे से पहले लटकाया। उसके बाद अपने बेटे के साथ एक ही फंदे में खुद लटक गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरती का पति ऑटो रिक्शा चलाता है। वह सुबह के समय ऑटो रिक्शा लेकर काम से निकल गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रात को और सुबह के समय आरती और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।