Greater Noida News : नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Nov 18, 2025 - 12:33
Greater Noida News : नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र के परी चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले मे मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना बीटा- दो क्षेत्र के परी चौक के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना बीटा- दो के प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।