Greater Noida News : चाचा की लापरवाही से पिस्टल से चली गोली भतीजे को लगी, आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली उसके 16 वर्षीय भतीजे के पेट में जा लगी। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा कासना में रहने वाले प्रिंस 16 वर्ष उर्फ राजा पुत्र दिनेश मूलनिवासी जनपद अलीगढ़ को घायल अवस्था में आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसके पेट में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि विकल सिंह नामक व्यक्ति के पास अपने भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्तौल थी। उसकी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो 16 वर्षीय किशोर प्रिंस के पेट में जा लगी। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विकल सिंह को घटना में प्रयुक्त पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

