Greater Noida News : सड़क हादसे में घायल युवक की अज्ञात बदमाशों ने बाइक किया चोरी

Sep 4, 2024 - 14:43
Greater Noida News : सड़क हादसे में घायल युवक की अज्ञात बदमाशों ने बाइक किया चोरी
Symbolic image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई रात के समय एक कंपनी से ड्यूटी करके खाना खाने के लिए बाइक पर सवार होकर होटल पर जा रहा था, तभी एक अज्ञात बाइक चलक ने उसे टक्कर मार दिया। वह गंभीर उसे घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही खड़ी थी। इसी बीच चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली है।

Greater Noida News : 

 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को गौरव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका छोटा भाई आकाश 24 अगस्त की रात्रि के समय ड्यूटी करने के लिए एक कंपनी में गया था। वहां से वह खाना खाने के लिए बाइक पर सवार होकर होटल पर गया। वह खाना खाकर वापस कंपनी जा रहा था तभी देवला गांव के पास दादरी रोड पर एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी मोटरसाइकिल घटना स्थल पर ही खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।