Greater Noida news : दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न,  ससुर ने  की अश्लील हरकत

Jun 14, 2024 - 12:28
Greater Noida news : दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न,  ससुर ने  की अश्लील हरकत
Greater Noida News : थाना कासना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया तथा ससुर ने अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Greater Noida News :
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी प्रिंस पुत्र अशोक के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले शादी के समय से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। वे लोग कहते हैं कि उनका एक ही बेटा है। उन्हें उनके अनुसार दान दहेज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। उसे कोई बच्चा नहीं हुआ, तो उसके ससुराल के लोग उसे बांझ होने का ताना देने लगे। उसका आरोप है कि वह 16 नवंबर वर्ष 2023 को घर पर अकेली थी, तभी उसके ससुर उसके पास आए तथा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति प्रिंस, ससुर अशोक चपराना, सास श्रीमती राजेश, ननद चंचल, प्राची, तथा कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।