Greater Noida News : हथियार बंद दो बदमाशों ने कैब चालक को घायल कर कार, मोबाइल फोन और नगदी लूटा

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र से दो बदमाशों ने एक कैब चालक से 16 सितंबर की रात को गुलिस्तानपुर गांव के पास धारदार हथियार से हमला कर उसकी कैब, मोबाइल फोन तथा नगदी लूट लिया। गंभीर हालत में चालक को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके भाई की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जितेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कुरावली जनपद मैनपुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका छोटा भाई सुबोध कुमार उबर कैब चलाता है। पीड़ित के अनुसार 16 सितंबर की रात को 11 बजे के करीब नोएडा के सेक्टर 51 स्थित बलराम होटल से दो लड़कों मयंक और गौतम ने उसकी कैब बुक की। ये लोग ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार जैसे उसका भाई गुलिस्तानपुर के पास अपनी कैब लेकर पहुंचा, दोनों ने उसके भाई के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा उसे गंभीर रूप से घायल कर उसकी कैब, मोबाइल फोन और 4500 रूपए नगद लूटकर भाग गए। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। म घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।