Greater Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्थित इंडिया एक्सपोमार्ट एंड सेंटर में आज से बाउमा काॅनएक्सपो इंडिया 2024 की शुरुआत हुई। 14 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन का आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभारंभ किया।
इस प्रदर्शनी की थीम "विकसित भारत" रखी गई है जो भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के उद्देश्य को समर्थन देती है। इस बार के संस्करण के ब्रांड अम्बेस्डर ओलंपियन नीरज चोपड़ा हैं।
Greater Noida News :
प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न शत्रो का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भारत की बुनियादी ढांचा विकास, सुरंग निर्माण में नवीनता, सड़क निर्माण में कचरा का उपयोग और भारत में आधुनिक निर्माण तकनीकी को उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 1.35 लाख स्क्वायर मीटर क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन में 20 हजार से अधिक मशीनी उत्पाद, निर्माण समाधानों को दिखाया जाएगा। इसमें 100 से अधिक देश-विदेश के प्रदर्शक शामिल हैं। जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया सहित 100 से अधिक देशों की कंपनियां इसमें भाग लेने आई हुई हैं। प्रदर्शनी में भविष्य की मशीनों को दिखाया जा रहा है। जेसीबी मशीन, पोकलैंड, कन्वेयर बेल्ट, क्रेशर ,तेजी से मूव करने वाले हैवी क्रेन आदि मशीनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। स्थायी निर्माण के साथ आपदा की स्थिति में बेहद कम समय में निर्माण में किस प्रकार की तकनीकी और मैटेरियल का उपयोग हो सकता है, यह भी आयोजन के दौरान एक विषय है। इसके अलावा रिसाइकल के काम में लगने वाली आधुनिक मशीनों, पर्यावरण के क्षेत्र में भी योगदान दे सकती है इस तरह की मशीन भी प्रदर्शित की गई है। आयोजकों के अनुसार बायमा काॅनएक्सपो के दौरान 30 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस होगी। इसका मकसद खनन, निर्माण के काम में जोखिम भरे हिस्सों में किस प्रकार रोबोटिक को आगे किया जा सकता है, साथ ही कार्य की गति को बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकुल निर्माण कार्य को बनाने पर भी विचार किया जाएगा। निर्माण के बीच में अगर कहीं पर पेड़ों को या जैव विविधता को बचाने की स्थिति आती है तो मशीन की इसमें क्या भूमिका हो सकती है, यह भी एक विषय होगा। बाउमा काॅनएक्सपो की वजह से कई जगह पर यातायात रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह के समय अति विशिष्ट लोगों के आगमन की वजह से डीएनडी पुल सहित कई जगह पर यातायात रोका गया जिसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।