Greater Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Aug 4, 2026 - 12:37
Greater Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : दनकौर रेलवे-स्टेशन पर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन की चपेट में आ गये। इस घटना में उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात को दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना मे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।