Greater Noida News : शराब के नशे में छत से गिरा 35 वर्षीय व्यक्ति, मौत
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाला एक 35 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को शराब के नशे में छत से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राजकुमार पुत्र सुनहरी लाल जो कि कस्बा सूरजपुर में रहते थे ,उनकी उम्र 35 वर्ष थी। बीती रात को वह शराब के नशे में छत पर सोने गए। इसी बीच वह असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब पीने के आदि थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

