Noida News : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने कुचला मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सी- ब्लॉक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र रामबाबू मूलनिवासी जनपद एटा उम्र 32 वर्ष सेक्टर 63 में सड़क किनारे बीती रात को सो रहे थे ,तभी एक ट्रक चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा उसने सड़क किनारे सो रहे रोहित कुमार को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

