Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को मोहन सिंह पुत्र यशपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कस्बा सूरजपुर में अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि श्रवण कुमार पुत्र बिरम सिंह उम्र 46 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रमोद कुमार पुत्र मेघराज उम्र 44 वर्ष की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है।

