Greater Noida News : पैदल जा रहे रिटायर्ड प्रिंसिपल को लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रोफेसर ने रौंदा, हालत गंभीर
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने अपनी वैगनरआर कार से टक्कर मार दिया। प्रिंसिपल को टक्कर मारने के बाद प्रोफेसर ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दिया। प्रिंसिपल को अत्यंत गंभीर हालत में एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वह वेंटिलेटर पर हैं।

