Greater Noida News : शहर में रहने की मांग करने वाली महिला ने पति की कर दी धुनाई

Sep 4, 2024 - 11:08
Sep 4, 2024 - 13:32
Greater Noida News : शहर में रहने की मांग करने वाली महिला ने पति की कर दी धुनाई
Symbolic image

Greater Noida News : थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर उसे घायल कर दिया।

Greater Noida News : 

 थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कौशल किशोर पुत्र मदनलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम समसम नगर के निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार जनपद अलीगढ़ की रहने वाली रीमा से वर्ष 2020 में उसकी शादी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी गांव में नहीं रहना चाहती थी। वह शहर में जाकर रहना चाहती थी।

 इस बात को लेकर शादी के समय से ही उसके घर में विवाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 29 अगस्त को उसकी पत्नी ने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके 1 घंटे बाद उसका भाई अजीत, रुपेश, अभिषेक आदि घर पर आए। इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अजीत, रूपेश, अभिषेक तथा पीड़ित की पत्नी रीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।