Greater Noida News : दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट
Greater Noida News : दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ चार लोगों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि मुकेश पुत्र बाबू सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम फलैदा के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार 10 मार्च की शाम को उनका बेटा श्याम आकलपुर गांव से कक्षा दसवीं का पेपर देकर लौट रहा था, तभी यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे पहले से ही घात लगाए बैठे सनी उर्फ छोटू तथा तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। इन लोगों ने उसके साथ लाठी डंडे और लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

