Greater Noida News : गर्ल्स हॉस्टल के छठवीं मंजिल से सिक्योरिटी गार्ड महिला ने लगाई छलांग ,मौत

Jun 13, 2026 - 14:26
Greater Noida News : गर्ल्स हॉस्टल के छठवीं मंजिल से सिक्योरिटी गार्ड महिला ने लगाई छलांग ,मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाली महिला ने बिल्डिंग के छठवें मंजिल से कूदकर आज दोपहर को आत्महत्या कर लिया। महिला ने 6 माह पूर्व एक युवक से प्रेम विवाह किया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नॉलेज पार्क- 3 में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाली पारूल पत्नी सौरभ चौधरी उम्र 19 वर्ष मूल निवासी जनपद मेरठ हॉस्टल की बिल्डिंग के छठवीं मंजिल से शनिवार दोपहर को कूद गई। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की छह माह पूर्व सौरभ से शादी हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका ने 6 माह पूर्व सौरभ चौधरी के साथ प्रेम विवाह किया था। सौरभ और उसकी पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।