Greater Noida News : हिल जाएगा पाकिस्तान, सीमा हैदर के पेट में है सचिन की संतान
Greater Noida News : सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद 13 मई वर्ष 2023 को पाकिस्तान की सीमा पार कर नेपाल के रास्ते भारत में रहने वाले अपने प्रेमी के घर आई सीमा हैदर 6 माह की गर्भवती है। सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं। नए मेहमान के आगमन को लेकर सीमा और उसके भारतीय पति सचिन काफी उत्साहित हैं। एक बातचीत के दौरान सीमा ने इस बात का खुलासा किया है। उसने अपने पेट में पल रहे बच्चे को लेकर खुशी जाहिर की है।
Seema Haider:
पाकिस्तान से गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा आई सीमा हैदर गर्भवती है। सीमा ने कहा कि वह अपने गर्भ की बात इसलिए सार्वजनिक नहीं कर रही थी कि लोगों की बुरी नजर उसके प्यार और बच्चे को ना लगे। उन्होंने कहा कि जब वह पाकिस्तान से आई थी तो उनके चार बच्चे थे। तीन बेटी और एक बेटा है। अब इस पांचवें बच्चे के आने से उनके घर में खुशी दो गुनी होगी। यह बच्चा हिंदुस्तानी पति से होगा। उसने कहा कि यह बच्चा हिंदुस्तानी होगा। उन्होंने कहा कि पहले हमारे चार बच्चे हैं, वैसे ही पांचवा बच्चा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि यह बच्चा हम दोनों की मोहब्बत की निशानी है। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद है यह बच्चा।
Greater Noida News :
एक सवाल के जवाब में सीमा ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों से कभी अच्छाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बहुत क्रूर लोग रहते हैं। सनातन धर्म के लोगों से वे नफरत करते हैं। यह बच्चा उनके लिए गलत होगा, और उनके पति मीणा को भी वे लोग गलत मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह बच्चा सचिन का है। हिंदू परिवार में पैदा हो रहा है। इसको लेकर पाकिस्तान के लोगों को काफी प्रॉब्लम होगी और उन्हें बुरा लगेगा। सीमा ने कहा कि आज तक लोग यह कह रहे थे की सीमा पेट पर तकिया डालकर गर्भवती होने का दिखावा कर रही है।लेकिन यह बात सच है कि वह गर्भवती है।
उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना सचिन और सीमा हम दोनों की इच्छा थी। इसलिए मुझे कोई स्वांग रचने का मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मैं भारत में आकर जय श्री राम बोलने लगी, तुलसी पूजा करने लगी तो पाकिस्तान के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू को मुस्लिम बनाया जाता है। लेकिन मै मुस्लिम महिला थी, जो मुस्लिम से हिंदू बनी। इस बात को लेकर पाकिस्तानियों को काफी परेशानी है। उन्होंने कहा कि मैं श्री कृष्ण भगवान को काफी मानती हूं। श्री कृष्ण के लिए मुझे काफी प्रेम है। सीमा ने अपने हाथ पर श्री कृष्ण का टैटू भी बनवा रखा है। सीमा ने कहां की जब मैने श्री कृष्ण का टैटू बनवाया था तो पाकिस्तान के लोग कहते थे की सीमा का हाथ काट दो। उन्होंने कहा कि उनका हाथ काटने का सपना पाकिस्तानियों का सपना ही रह गया।
उसने कहा कि जब मै सीमा हैदर थी तो बहुत परेशान थी, लेकिन अब सीमा सचिन बनने के बाद मैं काफी खुश हूं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया कि उनकी वजह से उनके घर में खुशियां है। उनके बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। उसने कहा कि मैने बहुत बुरा वक्त देखा, लेकिन आज ईश्वर की कृपा से वह काफी खुश है। सीमा हैदर ने कहा कि चाहे लड़का पैदा हो या लड़की हम इस तरह से खुशियां मनाएंगे की पूरा पाकिस्तान हिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों ने सचिन के लिए काफी अपशब्द का प्रयोग किया। यह बच्चा उनके मुंह पर तमाचा साबित होगा। सीमा ने कहा कि उनकी कोख में पल रहा बच्चा पैदा होने के बाद भी पाकिस्तान के लोग सचिन और सीमा के रिश्ते की स्वीकार नहीं करेंगे। क्योंकि वे लोग कठोर दिल के हैं।

