Greater Noida News : मां की हत्या कर प्रेमिका को पाने की थी कोशिश हुआ गिरफ्तार

Dec 24, 2024 - 17:14
Greater Noida News :  मां की हत्या कर प्रेमिका को पाने की थी कोशिश हुआ गिरफ्तार
मां की हत्या कर प्रेमिका को पाने की थी कोशिश हुआ गिरफ्तार
Greater Noida News :  थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में एक महिला की 25 नवंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इसका एक साथी फरार है।अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के पास 25 नवंबर को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला था। बाद में महिला की शिनाख्त श्रीमती सुमन के रूप में हुई। 
Greater Noida News :
इस मामले में उसकी बेटी ने थाना ईकोटेक -प्रथम में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना का आधार पर महिला की हत्या करने के आरोपी विक्की उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया की हत्या में सहयोग करने वाले एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने  अभिरक्षा में लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की बेटी जो कि शादीशुदा है उसका पति किसी मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं पर आरोपी विक्की उर्फ सतीश का भाई भी बंद है। यहां पर मृतका की बेटी और विक्की के बीच जान पहचान हुई। दोनों विवाह करना चाहते थे। किंतु मृतका द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। वह चाहती थी कि उसकी पुत्री अपने पहले पति के साथ रहे। मृतका की पुत्री ने अपने परिवार के लोगों के विरुद्ध जाकर शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बात से आरोपी परेशान था। प्रेमिका को पाने के लिए उसने उसकी मां को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया तथा बाल अपचारी को भेज कर उसे बुलाया और मृतका को  एक कर में बैठाकर ले गया। करनाल बाईपास पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके शव को लेकर कार में घूमता रहा। बाद में उसके शव को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में फेंका दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।