Greater Noida News : माता-पिता के तलाक से आहत 12वीं कक्षा के छात्रा ने कमर्शियल बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत
Greater Noida News : मानसिक अवसाद के चलते एक 17 वर्षीय छात्र ने थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 मे स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है की छात्र के माता-पिता के बीच तलाक हो गया था, तथा तलाक के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से वह अवसाद में था।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह ने बताया कि एनपीएक्स टावर बिल्डिंग के सिक्योरिटी सुपरवाइजर गौरव ने 23 अगस्त की देर रात को पुलिस को सूचना दी की उनकी बिल्डिंग की छत से कूदकर किसी ने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक लड़का मृत अवस्था में पड़ा है। उसका सिर नीचे गिरने की वजह से पूरी तरह से फट गया था। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि मृतक का नाम कृष्व खत्री पुत्र सुधांशु आनंद है वह अजनारा डेफोडिल सोसायटी सेक्टर 137 में रहता था। उसकी उम्र 17 वर्ष है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की छात्र के माता-पिता का पूर्व में तलाक हो चुका है। पिता ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। कृष्व अकेला था, इस वजह से वह अवसाद में रहने लगा था। पुलिस को आशंका है कि इसी अवसाद के चलते उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

