Greater Noida News : गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या
Greater Noida News : गलगोटिया कालेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने से पूर्व छात्र ने एक युवती को मैसेज किया है, जिसमें उसने "आई लव यू" लिखा है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने आत्महत्या किया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गौरव पुत्र राजेश कुमार मूल निवासी रेवाड़ी हरियाणा मौजूदा समय में भगत सिंह हॉस्टल सेक्टर पाई- 4 में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह गलगोटिया कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात को अपने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या करने से पूर्व एक युवती को मैसेज किया है। जिसमें उसने "आई लव यू" लिखा है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने आत्महत्या किया है।

