Greater Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत

Feb 25, 2026 - 12:57
Greater Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार मूल निवासी खेकड़ा बागपत उम्र 25 वर्ष एक वाहन में सवार होकर बीती रात को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास से गुजर रहे थे। उन्होने बताया कि दादरी टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सोम जी तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि विमलेश कुमार पुत्र बाबा दिन उम्र 19 वर्ष सिक्का माल परी चौक के पास रहते थे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन साइट पर श्रमिक के रूप में काम करते थे। बीती रात को वह परी चौक पर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभात कुमार पुत्र नवल किशोर उम्र 40 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीती रात को दनकौर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वेगनआर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल प्रभात कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Jarcha Greater Noida News : वहीं थाना जारचा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।