Greater Noida News : कॉलेज बना जंग का अखाड़ा, दो छात्राएं आपस में भिड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Dec 21, 2024 - 13:18
दो छात्राएं आपस में भिड़ी
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच कॉलेज परिसर में जमकर मारपीट हुई। इस बाबत सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है।
Greater Noida hindi News :
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह दोनो की व्यक्तिगत दुश्मनी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींचकर मार रही है। दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इस झगड़े को रोकने की बजाय तमाशबीन बने रहे और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। कुछ देर बाद दो लड़कियां पहुंचती हैं और बीच बचाव कर मामले को शांत कराती हैं।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है।
कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और दोषी छात्राओ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सवाल खड़ा किया है कि जब घटना हो रही थी तब कॉलेज के सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड कहां थे।