Greater Noida News : युवक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी

Jun 3, 2026 - 14:09
Greater Noida News : युवक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुई एक घटना में रात के समय खाना खाकर टहल रहे एक व्यक्ति के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 जितेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम नवादा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खाना खाकर टहलने के लिए घर के बाहर रात के समय निकले थे। जैसे ही वह मां वैष्णो देवी मंदिर के पास पहुंचे बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की है। इस बाबत थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।