Noida News : साड़ियों के गठ्ठर में छुपाकर कुरियर से गांजा मंगाकर एनसीआर मे बेचने वाले दो गिरफ्तार , 37 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ये बदमाश साड़ियों के गांठ में गांजा छुपाकर बेचने के लिए जा रहे थे।
Additional Deputy Commissioner of Police (Zone I) : अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को सेक्टर 17 जेजे कॉलोनी के पास से शिवम दुबे और शुभम पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं। ये लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके कोलकाता से कुरियर के माध्यम से साड़ी के गठ्ठर मे छुपाकर मंगाते थे। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
Police Station Sector 20 Noida News : उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी साड़ियों के गांठ में छुपाकर गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी एक सूचना के आधार पर हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

