Ghaziabad News : अवैध मदरसों के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jun 3, 2026 - 17:47
Ghaziabad News : अवैध मदरसों के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित दो मदरसों के संचालकों के खिलाफ खोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक संतराम पाल की तहरीर पर दर्ज हुआ है। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि मदरसा अवैध रूप से बिना अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहा था। साथ ही दोनो का अल्पसंख्यक विभाग में पंजीकरण भी नहीं कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मौलवी जावेद अख्तर, खोड़ा के लोकप्रिय विहार निवासी मौलवी मोहम्मद दानिश और मोहम्मद साजिद को नामजद किया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को जानकारी भेजी गई है।