Noida News : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार

Mar 3, 2024 - 12:07
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Noida News :
 थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सोहनवीर ने नगला चरण दास गांव के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय पुत्र राम अवतार, सचिन पुत्र सतबीर भाटी, जफर पुत्र रईस तथा तौफीक पुत्र रईस है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 3,740 रूपए नगद तथा ताश की गाड़ी बरामद किया है।