Noida News : पीजी संचालक और उसके भाई के साथ चार लोगों ने की मारपीट
Noida News : थाना सेक्टर 126 में एक पीजी संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
Thana - 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को भूपेंद्र चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रायपुर गांव मे पीजी चलाते हैं। उनके अनुसार 25 मई की रात को उनके चचेरे भाई निखिल के साथ अमित चौहान ,ललित चौहान, सुमित चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज कर मारपीट की, तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित ने आरोपियों से पूछा कि उन्होंने उसके चचेरे भाई के साथ ऐसा क्यों किया तो उन्होंने फोन काट दिया, तथा कुछ देर बाद वे लोग उसकी पीजी पर आए तथा उन्होंने उसके और उसके भाई निखिल के साथ मारपीट की। इस घटना में निखिल के गले से सोने की चेन टूट गई तथा उसका मोबाइल भी गायब हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

