Noida News : मानसिक तनाव के चलते 81 वर्षीय बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 81 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रमेश चंद्र खन्ना पुत्र रोशन लाल खन्ना उम्र 81 वर्ष सेक्टर 100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने फ्लैट के 19 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शाहदरा में रहने वाले वरुण शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा उम्र 29 वर्ष का किसी बात को लेकर उनके घर पर विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने मकान की छत से नीचे कूद गए। पति वरुण शर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि गीता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा सेक्टर 153 स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।

