Greater Noida News : विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर सहित दो लोगों का मोबाइल फोन लूटा

Aug 25, 2025 - 15:00
Aug 25, 2025 - 15:02
Greater Noida News : विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर सहित दो लोगों का मोबाइल फोन लूटा
Symbolic image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने  उनका मोबाइल फोन लूट लिया है। पीड़ित विप्रो कंपनी में इंजीनियर के रूप मे काम करता है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सागर पुत्र मनोज कुमार सिन्हा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह विप्रो कंपनी में काम करते हैं। वह कंपनी में काम करने के लिए जा रहे थे, तभी कंपनी के गेट नंबर -1 के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को ऋषभ यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह तुस्याना गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात दो बदमाशों ने उनका आईफोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।