Ghaziabad News : अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर 201 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर चला पहलवान बॉबी यादव
Ghaziabad News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे। कांवड़ियों ने मुरादनगर थाने के पास पड़ाव डाला, जहां उनका स्वागत किया गया।
नोएडा के सर्फाबाद निवासी बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। एक विशेष संकल्प के तहत वह 201 लीटर गंगाजल को लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
बॉबी यादव ने बताया कि इस आस्था और संकल्प से भरी यात्रा में उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश सहित अन्य साथी भी शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह दल विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत और सत्कार किया जा रहा है।

