Ghaziabad News : सोसाइटी के 31 वें मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, जांच में जूटी पुलिस

Oct 13, 2025 - 19:28
Ghaziabad News : सोसाइटी के 31 वें मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, जांच में जूटी पुलिस
Symbolic Image

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के साया गोल्ड एवेन्यू सोसाइटी स्थित एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आज मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Police Station Indirapuram Ghaziabad News : इंदिरापुरम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान सत्यम त्रिपाठी के रूप में हुई है। त्रिपाठी की इमारत की 31वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह अपने दोस्त कार्तिक सिंह और एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ एक फ्लैट देखने के लिए अपार्टमेंट गया था। इस घटना से पहले तीनों वहां पर लगभग 50 मिनट तक वहां रुके थे।

 सत्यम यहां 50 मिनट तक रहे। इसके बाद वह 31वीं मंजिल पर गए और संदिग्ध हालात में नीचे गिर गए। सिर में चोट आने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में उनके गिरने की खबर पुलिस को दी गई।

एसीपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्रिपाठी को पास के एक अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह एक दुर्घटना थी या किसी साजिश का नतीजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। सोसाइटी और बिल्डिंग में मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।