Ghaziabad News : गंग नहर में मिला अज्ञात महिला का अर्द्ध नग्न शव

Apr 24, 2026 - 20:34
Ghaziabad News : गंग नहर में मिला अज्ञात महिला का अर्द्ध नग्न शव
Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गंग नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 36 वर्ष है। शव नग्न अवस्था में है, और कई दिन पुराना है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नागायचा ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके हाथ पर मम्मी और पापा और दूसरे हाथ पर पी लिखा है। जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला का शव थाना मसूरी क्षेत्र के चितवाड़ा पुल के पास गंग नहर में मिला है।