Ghaziabad News : प्रख्यात कथावाचक निधि सारस्वत और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय विवाह के बंधन मे बंधे

Dec 10, 2025 - 00:11
Ghaziabad News : प्रख्यात कथावाचक निधि सारस्वत और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय विवाह के बंधन मे बंधे
प्रख्यात कथावाचक निधि सारस्वत और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय विवाह के बंधन मे बंधे

Ghaziabad News : प्रख्यात कथावाचक निधि सारस्वत और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय मंगलवार को विवाह के बंधन में बंध गए। गाजियाबाद वेंदाता फार्म हाउस में विवाह के सभी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

''राधे ब्रज जन-मन सुखकारी'' फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधक। शादी की सजावट के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए थे। सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई थी। सगाई से पहले चिराग ने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर के सामने खड़े होकर आशीर्वाद लिया था। 

इससे पहले रविवार को हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि भी झूमती नजर आईं थीं। निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।