Ghaziabad News : एयर कंडीशनर का सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत
Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कालोनी में स्थित एक एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में रखे गए सिलेंडर और एसी कंप्रेसर में आज तड़के सवा तीन बजे के करीब भयंकर आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तीन मंजिला मकान में फैल गई। मकान के पास खड़े वाहनों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना सियानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में एयर कंडीशन के सर्विस सेंटर की एक दुकान है। इस दुकान में आज तड़के 3:15 बजे के करीब अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग में तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी की सर्विस सेंटर के भीतर राखे एयर कंडीशन के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलेंडर और कंप्रेसर एक के बाद एक जोरदार धमाके के साथ फटने लगे। घनी आबादी में स्थित सर्विस सेंटर में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई तथा आग अन्य घरों में फैलने की संभावना बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि विभिन्न फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस आग के चलते सर्विस सेंटर के पास खड़ी दो कार, 10 मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ। उनकी पहचान त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है। यह सर्विस सेंटर ओंकार तोमर के नाम से है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

