Ghaziabad News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल, गुस्साई भीड़ ने सड़क किया जाम

Nov 20, 2025 - 19:27
Ghaziabad News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल, गुस्साई भीड़ ने सड़क किया जाम
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल, गुस्साई भीड़ ने सड़क किया जाम

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को एक युवक तथा दूसरे युवक की उपचार के दौरान आज दोपहर को मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ो लोगों ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अंबेडकर रोड पर जाम लगा दिया। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया।

 थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे के करीब जीटी रोड पर स्थित एक होटल के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में प्रियांशु, साहिल और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रियांशु को देर रात को ही मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर को शिवा की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।