Ghaziabad News : यू-ट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला एक लाख रुपए के इनामी मुठभेड़ में ढेर

Mar 2, 2026 - 09:03
Ghaziabad News : यू-ट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला एक लाख रुपए के इनामी मुठभेड़ में ढेर
यू-ट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला एक लाख रुपए के इनामी मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद में मुस्लिम धर्म में व्याप्त कुछ कुरीतियों और कट्टरवाद के खिलाफ खुलकर बोलने वाले यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मुठभेड़ में दो पुलिस वालों को भी गोली लगी है। गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिन में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों तक पहुंची।

गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने बताया कि बीते शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आए हेलमेट पहने दो बदमाशों ने लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस में सलीम वास्तिक का गला रेतने के बाद चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस को रविवार की देर रात को पता चला कि सलीम वास्तविक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी लोनी क्षेत्र में किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए से आए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, तभी दो बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से करने के नीचे गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान जीशान (27 वर्ष) निवासी जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है।

 घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से डॉक्टर उनके इलाज में जुटे थे। सलीम के परिजनों ने उन्हें शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की खोज में जुटी थीं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस हेलमेट पहने हमलावरों की पहचान हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खोड़ा में रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और इनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार रात एक आरोपी अमरोहा निवासी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।